फ़िल्म - गुड्डी (1971)
गीतकार - गुलज़ार
संगीतकार - वसंत देसाई
स्वर - वाणी जयराम
हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें - 2 
हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें
हमको मन की शक्ति देना
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सकें - 2 
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सकें - 2 
झूठ से बचे रहें सच का दम भरें - 2 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें
हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें
हमको मन की शक्ति देना
मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना कर्म कर - 2 
साथ दें तो धर्म का चलें तो धर्म पर - 2 
खुद पे हौसला रहे बदी  से ना डरें - 2 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें 
हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें 
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें
हमको मन की शक्ति देना