Thursday, 21 February 2019

Khamosh Lab Hain Jhuki Hain Palken lyrics in Hindi

                 खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें


ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है
अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में अभी मोहब्बत नई-नई है 
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

अभी न आएगी नींद तुमको अभी न हमको सुकूं मिलेगा 
अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा अभी ये चाहत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएं 
फ़ज़ां में खुशबू नयी नयी है गुलों पे रंगत रंगत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ा रखते हैं नरम अपना 
तुम्हारा लहज़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आके बैठे हैं पहली सफ़ में 
अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई-नई है 
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

बमों की बरसात हो रही है पुराने जांबाज़ सो रहे हैं 
गुलाम दुनिया को कर रहा वो जिसकी ताकत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है
 


                                                                                 ~ शबीना अदीब 

Ye Tay Hua Tha Lyrics in Hindi

                            ये तय हुआ था 

हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था
मिले कि बिछड़े मगर तुम्हीं से वफ़ा करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था

कहीं रहो तुम कहीं रहें हम मगर मोहब्बत रहेगी कायम
जो ये खता है तो उम्र भर ये खता करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था

उदासियाँ हर घडी हो लेकिन हयात काँटों भरी हो लेकिन
हुतूत फूलों की पत्तियों पर लिखा करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था

जहाँ मुक़द्दर मिलाएगा अब वहां मिलेंगे ये शर्त कैसी
जहाँ मिले थे वहीं हमेशा मिला करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था 

लिपट के रो लेंगे जब मिलेंगे गम अपना अपना बयां करेंगे
मगर ज़माने से मुस्कुरा कर मिला करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था

किसी के आँचल में खो गए तुम बताओ क्यूँ दूर हो गए तुम 
कि जान देकर भी हक़ वफ़ा का अदा करेंगे ये तय हुआ था
हमेशा एक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था 


                                                                           ~ शबीना अदीब

Sunday, 22 April 2018

Janam Janam Jo Saath Nibhaye lyrics in Hindi

                  जनम जनम जो साथ निभाए

फिल्म - राजा भैया (2003 )

गीतकार - समीर 

संगीतकार - नदीम - श्रवण 

स्वर - उदित नारायण , अलका याग्निक 


जनम जनम जो साथ निभाये एक ऐसा बंधन बन जाओ
मै बन जाऊँ प्यार भरा दिल-2
तुम दिल की धड़कन बन जाओ-2
जनम जनम जो साथ निभाये एक ऐसा बंधन बन जाओ
मै बन जाऊँ  प्यार भरा दिल
तुम दिल की धड़कन बन जाओ-2

जब जब देखूँ तुमको देखूँ
 यूँ बस जाओ आंखो मे-2
जब जब देखूँ  तुमको देखूँ
 यूँ बस जाओ आंखो में
मै चेहरा बन जाऊँ  तुम्हारा
हो मै चेहरा बन जाऊँ  तुम्हारा
तुम मेरा दर्पण बन जाओ-2
जनम जनम जो साथ निभाये एक ऐसा बंधन बन जाओ
एक ऐसा बंधन बन जाओ

एक दूजे में आओ चलो हम
ऐसे आज समां जाए-2
एक दूजे में  आओ चलो हम 
ऐसे आज समां जाएं
मै बन जाऊँ  सांस तुम्हारी-2
तुम मेरा जीवन बन जाओ-2
जनम जनम जो साथ निभाये एक ऐसा बंधन बन जाओ
मै बन जाऊँ प्यार भरा दिल-2
तुम दिल की धड़कन बन जाओ-2 

Friday, 20 April 2018

Mohe Panghat Pe lyrics in Hindi

                    मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे 

फिल्म - मुग़ल-ए-आज़म (1960)

गीतकार - शकील बदायुनी

संगीतकार - नौशाद 

स्वर - लता मंगेशकर 

 

मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे
मोरी नाजुक कलईया मरोड़ गयो रे -2
मोहे पनघट पे...

कंकरी मोहे मारी, गगरिया फोर डारी- 2
मोरी सारी अनारी भिगोय गयो रे- 2
मोहे पनघट पे...

नैनों से जादू किया, जियरा मोह लिया- 2
मोरा घूँघटा नजरियो से तोड़ गयो रे- 2
मोहे पनघट पे...
 

Thursday, 19 April 2018

Jab Raat Hai Aisi Matwali lyrics in Hindi

                        जब रात है ऐसी मतवाली

फ़िल्म- मुग़ल-ए-आज़म(1960)

स्वर- लता मंगेशकर

संगीतकार- नौशाद

गीतकार- शकील बदांयुनी

 

ये दिल की लगी कम क्या होगी
ये इश्क़ भला कम क्या होगा
जब रात है ऐसी मतवाली – 2
फिर सुबह का आलम क्या होगा – 2

नग़मो से बरसती है मस्ती
छलके हैं खुशी के पैमाने – 2
आज ऐसी बहारें आई हैं
कल जिनके बनेंगे अफ़साने – 2
अब इस से ज्यादा और हसीं ये प्यार का मौसम क्या होगा – 2
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा – 2

ये आज का रंग और ये महफ़िल
दिल भी है यहाँ दिलदार भी है – 2
आँखों में कयामत के जलवे
सीने में तड़पता प्यार भी है – 2
इस रंग में कोई जी ले अगर मरने का उसे ग़म क्या होगा – 2
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा – 2

हालत है अजब दीवानों की
अब खैर नहीं परवानों की – 2
अन्जाम-ए-मोहब्बत क्या कहिये
लय बढ़ने लगी अरमानों की – 2
ऐसे में जो पायल टूट गयी फिर ऐ मेरे हमदम क्या होगा – 2
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा – 2

Tuesday, 17 April 2018

Mohabbat Ki Jhoothi Kahani Pe Roye lyrics in Hindi

                मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए

फिल्म - मुग़ल-ए-आज़म (1960 )

गीतकार - शकील बदायूंनी 

संगीतकार - नौशाद 

स्वर - लता मंगेशकर

मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
कहानी पे रोए
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोए
जवानी पे रोए
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए

न सोचा न समझा, न देखा न भाला
तेरी आरज़ू ने, हमें मार डाला
तेरे प्यार की मेहरबानी पे रोए , रोए
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोए
जवानी पे रोए


खबर क्या थी होंठों को सीना पड़ेगा
मुहब्बत छुपा के भी, जीना पड़ेगा
जिये तो मगर ज़िन्दगानी पे रोए , रोए
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोए
जवानी पे रोए मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
कहानी पे रोए

Pyaar Kiya To Darna Kya lyrics in Hindi

                       प्यार किया तो डरना क्या 

फिल्म - मुग़ल-ए-आज़म (1960)

गीतकार - शकील बदायूंनी 

संगीतकार - नौशाद 

स्वर - लता मंगेशकर 

इंसान किसी से दुनिया में एक बार मोहब्बत करता है 
इस दर्द को लेकर जीता है इस दर्द को लेकर मरता है 

प्यार किया तो डरना क्या जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया कोई चोरी नहीं की प्यार किया…
प्यार किया कोई चोरी नहीं की छुप छुप आहें भरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या जब प्यार किया तो डरना क्या

आज कहेंगे दिल का फ़साना जान भी ले ले चाहे ज़माना – 2
मौत वही जो दुनिया देखे
मौत वही जो दुनिया देखे घुट घुट कर यूँ मरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या जब प्यार किया तो डरना क्या

उनकी तमन्ना दिल में रहेगी, शम्मा इसी महफ़िल में रहेगी - 2इश्क़ में जीना इश्क़ में मरना
इश्क़ में जीना इश्क़ में मरना और हमें अब करना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या जब प्यार किया तो डरना क्या

छुप न सकेगा इश्क़ हमारा चारों तरफ़ है उनका नज़ारा – 2
परदा नहीं जब कोई खुदा से
परदा नहीं जब कोई खुदा से बंदों से परदा करना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया कोई चोरी नहीं की छुप छुप आहें भरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या