Sunday, 29 January 2023

Zara Tasveer Se Tu Nikal Ke Saamne Aa lyrics in Hindi - ज़रा तस्वीर से तू निकल के सामने आ

फिल्म - परदेस (1997)

गीतकार -आनंद बक्शी

संगीतकार - नदीम-श्रवण

स्वर - कुमार सानू, अलका याग्निक

 
किसी रोज तुमसे मुलाकात होगी - 2 
मेरी जान उस दिन मेरे साथ होगी 
मगर कब न जाने ये बरसात होगी 
मेरा दिल है प्यासा मेरा दिल अकेला 
ज़रा तस्वीर से तू निकल के सामने आ मेरी महबूबा 
मेरी तकदीर है तू मचल के सामने आ मेरी महबूबा 
मेरी महबूबा - 5  
ज़रा तस्वीर से तू निकल के सामने आ मेरी महबूबा
 
नहीं याद कब से मगर मैं हूँ जब से 
मेरे दिल में तेरी मोहब्बत है तब से 
मैं शायर हूँ तेरा तू मेरी ग़ज़ल है
बड़ी बेकरारी मुझे आजकल है
बड़ी बेकरारी मुझे आजकल है
मुझे आजकल है 
 
भला कौन है वो हमें भी बताओ 
ये तस्वीर उसकी हमें भी दिखाओ   
ये किस्से सभी को सुनाते नहीं हैं 
मगर दोस्तों से छुपाते नहीं हैं
छुपाते नहीं हैं
तेरे दर्द-ए-दिल की दवा हम करेंगे 
न कुछ कर सके तो दुआ हम करेंगे
न कुछ कर सके तो दुआ हम करेंगे
दुआ हम करेंगे
तड़प कर आएगी वो तुझे मिल जायेगी वो
तेरी महबूबा 
तेरी महबूबा - 5 
 
किसी रोज तुमसे मुलाकात होगी - 2 
मेरी जान उस दिन मेरे साथ होगी 
मगर कब न जाने ये बरसात होगी 
मेरा दिल है प्यासा  मेरा दिल अकेला 
ज़रा तस्वीर से तू निकल के सामने आ मेरी महबूबा 
मेरी महबूबा - 5

Do Dil Mil Rahe Hain Lyrics in Hindi - दो दिल मिल रहे हैं

फिल्म - परदेस (1997)

गीतकार -आनंद बक्शी

संगीतकार - नदीम-श्रवण

स्वर - कुमार सानू

दो दिल मिल रहे हैं - 2 मगर चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके
सबको हो रही है - 2 खबर चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके
साँसों में बड़ी बेक़रारी, आँखों में कई रतजगे
कभी कहीं लग जये दिल तो, कहीं फिर दिल ना लगे
अपना दिल मैं ज़रा थाम लूँ
जादू का मैं इसे नाम दूँ
जादू कर रहा है - 2 असर चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके

ऐसे भोले बन कर हैं बैठे, जैसे कोई बात नहीं
सब कुछ नज़र आ रहा है, दिन है ये रात नहीं
क्या है, कुछ भी नहीं है अगर
होंठों पे है खामोशी मगर
बातें कर रहीं हैं - 2 नज़र चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके

कहीं आग लगने से पहले, उठता है ऐसा धुआँ
जैसा है इधर का नज़ारा, वैसा ही उधर का समाँ
दिल में कैसी कसक सी जगी
दोनों जानिब बराबर लगी
देखो तो इधर से - 2 उधर चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके
सबको हो रही है - 2 खबर चुपके चुपके
दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके

Monday, 16 January 2023

Tu Dharati Pe Chahe Jahan Bhi Rahegi Lyrics in Hindi - तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगी

फिल्म - जीत (1996)

गीतकार - समीर

संगीतकार - नदीम-श्रवण

स्वर - कुमार सानू, अलका याज्ञनिक 


तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगी 
तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा
तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगी 
तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा
अगर बंद हो जाएंगी मेरी आंखें -2
तुझे तेरी धड़कन से पहचान लूंगा
हमको तुमसे प्यार हुआ है
जीना दुश्वार हुआ है 
तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगा 
तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगी
अगर बंद हो जाएंगी मेरी आंखें -2
तुझे तेरी धड़कन से पहचान लूंगी
हमको तुमसे प्यार हुआ है
जीना दुश्वार हुआ है 

बड़ा सुकून है मैं दिल से तुम पे मरती हूं
मैं अब किसी से नहीं बस खुदी से डरती हूं 
बड़ा सुकून है मैं दिल से तुम पे मरती हूं
मैं अब किसी से नहीं बस खुदी से डरती हूं 
किया जो प्यार तो फिर दूर से मचलना क्या
तड़प के शामों सहर करवटें बदलना क्या
मेरे जानू मेरे जानम जानेमन जानेजाना
जो गुजरेगी तू मेरी रहगुजर से - 2
तुझे तेरी आहट से पहचान लूंगा 
हमको तुमसे प्यार हुआ है
जीना दुश्वार हुआ है

आ बैठ पास तेरी रूह में उतर जाऊं
नज़र के पास रखूं हद से मैं गुजर जाऊं
आ बैठ पास तेरी रूह में उतर जाऊं
नज़र के पास रखूं हद से मैं गुजर जाऊं
नज़र का तीर हटा यूं जिगर के पार न कर
मैं बेकरार बहुत और बेकरार न कर 
मेरे जानू मेरे जानम जानेमन जानेजाना
कभी छुप के लेगा जो आगोश में तो - 2
तुझे तेरी चाहत से पहचान लूंगी 
हमको तुमसे प्यार हुआ है
जीना दुश्वार हुआ है
तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगा 
तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा 
अगर बंद हो जाएंगी मेरी आंखें -2
तुझे तेरी धड़कन से पहचान लूंगी
हमको तुमसे प्यार हुआ है
जीना दुश्वार हुआ है


Monday, 2 January 2023

Pari Pari Hai Ek Pari Lyrics in Hindi - परी परी है एक परी

फ़िल्म - हंगामा (2003)

गीतकार - समीर

संगीतकार - नदीम-श्रवण

स्वर - बाबुल सुप्रियो

 
परी परी है एक परी आसमां से आ गिरी
सामने मेरे खड़ी मुझे उससे प्यार हो गया
हां मुझे उससे प्यार हो गया

परी परी है एक परी आसमां से आ गिरी
सामने मेरे खड़ी मुझे उससे प्यार हो गया
हां मुझे उससे प्यार हो गया

वो चाँद तारों की रौशनी है वो मन्दिरों का दीया
उस जानेमन की बस एक झलक ने पागल मुझे कर दिया
वो मेरे साँसों की रागिनी है वो मेरे दोनों जहां
वो मांग ले जो मुझसे कभी तो दिल क्या उसे दे दूं जां

परी परी है एक परी आसमां से आ गिरी
सामने मेरे खड़ी मुझे उससे प्यार हो गया
हां मुझे उससे प्यार हो गया

जो मुस्कुरा के देखा मुझे तो हुआ मेरा दिल फ़िदा
है उसके जैसी बड़ी सुहानी उस नाज़नीं की अदा
उसी के ख्वाबो में खोया रहता मैं आज कल रात भर
सुबह सुबह जब मैं आँखें खोलू आये मुझे वो नजर

परी परी है एक परी आसमां से आ गिरी
सामने मेरे खड़ी मुझे उससे प्यार हो गया
हां मुझे उससे प्यार हो गया

मुझे उससे प्यार हो गया
हां मुझे उससे प्यार हो गया

Thursday, 21 July 2022

Barsaat Ke Mausam Mein Lyrics in Hindi - बरसात के मौसम में

 फ़िल्म - नाज़ायज़ (1995)

गीतकार - सुदर्शन फाकिर 

संगीतकार - अनु मलिक 

स्वर - कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ 

 

बरसात के मौसम में, तन्हाई के आलम में - 2
मैं घर से निकल आया बोतल भी उठा लाया
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो

बरसात के मौसम में, तन्हाई के आलम में - 2
मैं घर से निकल आया बोतल भी उठा लाया
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो

मुझे टुकड़ों में नहीं जीना है
क़तरा क़तरा तो नहीं पीना है
मुझे टुकड़ों में नहीं जीना है
क़तरा क़तरा तो नहीं पीना है
हो आज पैमाने हटा दो यारों
हाँ सारा मयख़ाना पिला दो यारों
मयकदों में तो पीया करता हूँ
मयकदों में तो पीया करता हूँ
चलती राहों में भी पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो

मेरे दुश्मन हैं ज़माने के गम
बाद पीने के ये होंगे कम
मेरे दुश्मन हैं ज़माने के गम
बाद पीने के ये होंगे कम
हो ज़ुल्म दुनिया के न सह पाऊंगा
बिन पिए आज न रह पाऊंगा
मुझे हालात से टकराना है
मुझे हालात से टकराना है
ऐसे हालात में पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो

आज की शाम बड़ी बोझिल है
आज की रात बड़ी कातिल है
आज की शाम बड़ी बोझिल है
आज की रात बड़ी कातिल है
हो आज की शाम ढलेगी कैसे
हां आज की रात कटेगी कैसे
आग से आग बुझेगी दिल की
आग से आग बुझेगी दिल की
मुझे ये आग भी पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो
अभी ज़िंदा हूँ तो जी लेने दो..जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो

Aakhir Tumhe Aana Hai Lyrics in Hindi - आखिर तुम्हें आना है

फ़िल्म - यल्गार (1992)

गीतकार - सुदर्शन फ़ाक़िर 

संगीतकार - चन्नी सिंह 

स्वर - उदित नारायण 

 

आखिर तुम्हें आना है ज़रा देर लगेगी - 2
बारिश का बहाना है ज़रा देर लगेगी
आखिर तुम्हें आना हैं ज़रा देर लगेगी
 
तुम होते जो दुश्मन तो कोई बात ही क्या थी - 2 
अपनों को...अपनों को मनाना है ज़रा देर लगेगी
अपनों को मनाना है ज़रा देर लगेगी
 
हम दर्द मोहब्बत का मिटा सकते हैं लेकिन - 2 
ये रोग...ये रोग पुराना है ज़रा देर लगेगी
ये रोग पुराना है ज़रा देर लगेगी
 
ये बात नहीं वो के मैं आते ही सुना दूँ - 2
सीने से... सीने से लगाना है ज़रा देर लगेगी
सीने से लगाना है ज़रा देर लगेगी
बारिश का बहाना है ज़रा देर लगेगी
आखिर तुम्हें आना हैं ज़रा देर लगेगी - 2 
ज़रा देर लगेगी...
ज़रा देर लगेगी...
ज़रा देर लगेगी... 
ज़रा देर लगेगी...
 
 

Sunday, 15 August 2021

Aap Ko Dekh Kar Dekhta Reh Gaya lyrics in Hindi - आप को देख कर देखता रह गया

आप को देख कर देखता रह गया 
क्या कहूँ और कहने को क्या रह गया 
 
आते-आते मेरा नाम-सा रह गया
उसके होंठों पे कुछ काँपता रह गया

वो मेरे सामने ही गया और मैं
रास्ते की तरह देखता रह गया

झूठ वाले कहीं से कहीं बढ़ गए
और मैं था कि सच बोलता रह गया

आंधियों के इरादे तो अच्छे न थे
ये दिया कैसे जलता हुआ रह गया
 
                                                 ~ वसीम बरेलवी
 
                                                   
 
                                                       

 

Saturday, 14 August 2021

Pyaar Ka Pahla Khat Likhne Me Waqt To Lagta Hai lyrics in Hindi - प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है

प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
नए परिंदों को उड़ने में वक़्त तो लगता है 
 
जिस्म की बात नहीं थी उनके दिल तक जाना था 
लंबी दूरी तय करने में वक़्त तो लगता है 

गाँठ अगर लग जाए तो फिर रिश्ते हों या डोरी 
लाख करें कोशिश खुलने में वक़्त तो लगता है 
 
हमने इलाज़-ए-ज़ख्म-ए-दिल तो ढूँढ़ लिया लेकिन 
गहरे जख्मों को भरने में वक़्त तो लगता है 
 
                                                                     ~ हस्तीमल हस्ती
 

Thursday, 10 June 2021

Jaa Jaa Ke Kahaan Minnatein Fariyaad Karoge lyrics in Hindi - जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे

फ़िल्म - प्यार का रोग (1994)

गीतकार - रानी मालिक 

संगीतकार - बप्पी लाहिरी 

स्वर - अलका याग्निक, कुमार सानू 


जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तुम्हें दिल दिया क्या याद करोगे
जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तुम्हें दिल दिया क्या याद करोगे
जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तेरा दिल लिया क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे
 
एहसान ये मानो कि तुम्हें समझा है काबिल
ये अपना जिगर है कि तुम्हें दे दिया ये दिल
एहसान ये मानो कि तुम्हें समझा है काबिल
ये अपना जिगर है कि तुम्हें दे दिया ये दिल
जो खा के तरस तुमपे ये दिल हम भी ना देते
हैरान परेशान से तन्हा यूँ ही फिरते
अब खाओ कसम
अब खाओ कसम इसको ना बर्बाद करोगे
लो हमने तुम्हें दिल दिया क्या याद करोगे
जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तेरा दिल लिया क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे
 
छोड़ो भी ये झगड़ा अजी इस बात पे तकरार
इस उम्र के इस मोड़ पे करते हैं सभी प्यार
छोड़ो भी ये झगड़ा अजी इस बात पे तकरार
इस उम्र के इस मोड़ पे करते हैं सभी प्यार
दिल तुमने लिया है और न हमने दिया है
सब करते है जो हमने वही काम किया है
तुम कदर मेरी
तुम कदर मेरी जाने के ही बाद करोगे
लो हमने तेरा दिल लिया क्या याद करोगे
जा जा के कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तुम्हे दिल दिया क्या याद करोगे
जा जाके कहाँ मिन्नतें फरियाद करोगे
लो हमने तेरा दिल लिया क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे
क्या याद करोगे क्या याद करोगे

Aaj Pahli Baar Dil Ki Baat Ki Hai lyrics in Hindi - आज पहली बार दिल की बात की है

फ़िल्म - तड़ीपार (1993)

गीतकार - समीर 

संगीतकार - नदीम सैफी 

स्वर - अलका याग्निक, कुमार सानू 

 

अब तक मैं चुप रहता था
तुझसे कुछ नहीं कहता था
कब से दिल दीवाना था
खुद से भी बेगाना था
हमने कई बार मुलाकात की है
आज पहली बार दिल की बात की है - 4

अब तक मैं चुप रहती थी
तुझसे कुछ नहीं कहती थी
कब से मैं दीवानी थी
खुद से भी बेगानी थी
हमने कई बार मुलाकात की है
आज पहली बार दिल की बात की है - 4

यूँ मिली थी नज़र से नज़र
मै तुझे प्यार करने लगा था
यूँ मिली थी नज़र से नज़र
मै तुझे प्यार करने लगा था
मेरा सौदाई दिल बेख़बर
किन अदाओं पे मरने लगा था
राज-ए-दिल छुपाता था
कुछ न बोल पाता था
इन बहके नज़ारों से
कह दूँ चाँद सितारों से
मैंने वफ़ा तेरे साथ की है
आज पहली बार दिल की बात की है - 4

चोरी चोरी मेरे हमसफ़र
ख्वाब तेरे सजाने लगी थी
चोरी चोरी मेरे हमसफ़र
ख्वाब तेरे सजाने लगी थी
सारी दुनिया को मैं भूल के
तेरे नज़दीक आने लगी थी
वो जो शाम गुजरती थी
तेरे नाम गुजरती थी
तेरी याद सताती थी
मुझको नींद न आती थी
पूछ ना बसर कैसे रात की है
आज पहली बार दिल की बात की है - 4

अब तक मैं चुप रहता था
तुझसे कुछ नहीं कहता था
कब से मैं दीवानी थी
खुद से भी बेगानी थी
हमने कई बार मुलाकात की है
आज पहली बार दिल की बात की है - 4

Saturday, 22 May 2021

Chura Ke Dil Mera Goriya Chali lyrics in Hindi - चुरा के दिल मेरा

फिल्म - मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)

गीतकार - रानी मलिक 

संगीतकार - अनु मलिक 

स्वर - अलका याग्निक, कुमार सानू 

 

चुरा के दिल मेरा गोरिया चली - 2
उड़ा के निंदिया कहाँ तू चली
पागल हुआ दीवाना हुआ - 2
कैसी ये दिल की लगी 
चुरा के दिल तेरा चली मैं चली
मुझे क्या पता कहाँ मैं चली
मंज़िल मेरी बस तू ही तू - 2
तेरी गली मैं चली
चुरा के दिल मेरा गोरिया चली
चुरा के दिल तेरा चली मैं चली

अभी तो लगे हैं चाहतों के मेले
अभी दिल मेरा धड़कनों से खेले
किसी मोड़ पर मैं तुमको पुकारूं
बहाना कोई बना तो ना लोगे
अगर मैं बता दूं मेरे दिल में क्या है
तुम मुझसे निगाहें चुरा तो ना लोगे
अगर बढ़ गई है बेताबियां
कहीं मुझसे दामन छुड़ा तो ना लोगे
कहता है दिल धड़कते हुए
तुम सनम हमारे हम तुम्हारे हुए
मंज़िल मेरी बस तू ही तू - 2
तेरी गली मैं चली
चुरा के दिल मेरा गोरिया चली
चुरा के दिल तेरा चली मैं चली
 
नही बेवफ़ा तुम ये मुझको खबर है
बदलती रुतों से मगर मुझको डर है
नई हसरतों की नई सेज पर तुम
नया फूल कोई सजा तो ना लोगे
वफ़ाएं तो मुझसे बहुत तुमने की है
मगर इस जहां में हसीं और भी हैं
कसम मेरी खा कर इतना बता दो
किसी और से दिल लगा तो ना लोगे
धीरे-धीरे चोरी-चोरी चुपके-चुपके आके मिल
टूट ना जाये प्यार भरा ये दिल
मंज़िल मेरी बस तू ही तू - 2
तेरी गली मैं चली
चुरा के दिल मेरा गोरिया चली

Waqt Ka Ye Parindaa Ruka Hai Kahan lyrics in Hindi - वक़्त का ये परिंदा रुका है कहाँ

वक़्त का ये परिंदा रुका है कहाँ
मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा

लौटता था मैं जब पाठशाला से घर
अपने हाथों से खाना खिलाती थी माँ
रात में अपनी ममता के आँचल तले
थपकियाँ दे के मुझको सुलाती थी माँ
सोच के दिल में एक टीस उठती रही
रात भर दर्द मुझको जगाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा

सबकी आँखों में आँसू छलक आए थे
जब रवाना हुआ था शहर के लिए
कुछ ने माँगी दुआएँ कि मैं खुश रहूं
कुछ ने मंदिर में जाकर जलाए दिए
एक दिन मैं बनूंगा बड़ा आदमी
ये तसव्वुर उन्हें गुदगुदाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा

माँ ये लिखती है हर बार खत में मुझे
लौट आ मेरे बेटे तुझे है क़सम
तू गया जबसे परदेस बेचैन हूँ
नींद आती नहीं भूख लगती है कम
कितना चाहा ना रोऊँ मगर क्या करूँ
खत मेरी माँ का मुझको रुलाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा

Sunday, 25 April 2021

Meri Tarah Tum Bhi Kabhi lyrics in Hindi - मेरी तरह तुम भी कभी

फ़िल्म - क्या यही प्यार है (2002)

गीतकार - जलीस शेरवानी 

संगीतकार - साजिद-वाज़िद 

स्वर - अलका याग्निक, बाबुल सुप्रियो 

 

मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखो ना - 2
चाहत का मुझसे सनम इकरार करके देखो ना
कितना मज़ा है कैसा नशा है - 2
प्यार करके देखो ना
मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखो ना

प्यार दिल का सपना है प्यार तुझसे करना है
प्यार के रंगों से आज अपने दिल को रंगना है
आज तक जो कहना था आज तुझसे कहना है
दिल में अब छुपा ले तू दिल में तेरे रहना है
दिल ने कहा है दिल ने सुना है - 2
प्यार करके देखो ना
मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखो ना
चाहत का मुझसे सनम इकरार करके देखो ना

इस तरह से देखो तुम सादगी बिखर जाए
आज मेरी आँखों से बेख़ुदी बिखर जाए
चांद जैसे मुखड़े पर चांदनी बिखर जाए
ज़िन्दगी के चेहरे पर आशिक़ी बिखर जाए
तुमको पता है कितनी वफ़ा है - 2
प्यार करके देखो ना
मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखोना
चाहत का मुझसे सनम इकरार करके देखो ना
कितना मज़ा है कैसा नशा है - 2
प्यार करके देखो ना

Tu Jo Hans Hans Ke Sanam lyrics in Hindi - तू जो हंस हंस के सनम

फ़िल्म - राजा भैया (2003)

गीतकार - समीर

संगीतकार - नदीम-श्रवण 

स्वर - उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 

 

तू जो हंस हंस के सनम मुझसे बात करती है - 2
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2
तेरी चाहत जो मेरे साथ साथ चलती है - 2
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2

मैंने एक बार नहीं बार बार देखा है
तेरे हाथों में मेरे प्यार की जो रेखा है
मैंने एक बार नहीं बार बार देखा है
तेरे हाथों में मेरे प्यार की जो रेखा है
तेरी खुशबू मेरी साँसों में जो महकती है - 2
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2

मेरे हमदर्द तू समझा दे दिल दीवाने को
हर भली चीज़ बुरी लगती है ज़माने को
मेरे हमदर्द तू समझा दे दिल दीवाने को
हर भली चीज़ बुरी लगती है ज़माने को
मेरी रग रग में वफ़ा बनके लहू बहती है - 2 
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2

मैं तेरे ख्वाब सजाता हूँ अपनी आँखों में
नाम आ जाता है तेरा मेरी हर बातों में
मैं तेरे ख्वाब सजाता हूँ अपनी आँखों में
नाम आ जाता है तेरा मेरी हर बातों में
तेरी तारीफ़ मेरे लब से जो निकलती है - 2
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2
तू जो हंस हंस के सनम मुझसे बात करती है
तेरी चाहत जो मेरे साथ साथ चलती है
बस यही बात ज़माने को बुरी लगती है - 2

Saanwali Saloni Teri Jheel Si Aankhen lyrics in Hindi - साँवली सलोनी तेरी झील सी आँखें

फ़िल्म - हम सब चोर हैं (1995)

गीतकार - नवाब आरज़ू 

संगीतकार - बप्पी लहिरी 

स्वर - अलका याग्निक, कुमार सानू 

 

साँवली सलोनी तेरी झील सी आँखें
इनमें न जाने कहाँ खो गया है मेरा दिल
साँवली सलोनी तेरी झील सी आँखें
इनमें न जाने कहाँ खो गया है मेरा दिल

साँवरे सलोने तेरी मीठी मीठी बातें
कर दिया तूने मेरा प्यार में जीना मुश्किल
साँवरे सलोने तेरी मीठी मीठी बातें
कर दिया तूने मेरा प्यार में जीना मुश्किल

मैंने कोरे दिल पे हमदम तेरा नाम लिखा है
मैंने तेरे नाम ये अपने सुबह-ओ-शाम लिखा है
रूप है तेरा मेरी आँखों में - 2
खुशबू है तेरी मेरी साँसों में
चेहरे को ऐसे चूमे ज़ुल्फ़ें तुम्हारी
जैसे के लहरों से मिल जाये कोई साहिल
साँवली सलोनी तेरी झील सी आँखें
इनमें न जाने कहाँ खो गया है मेरा दिल
साँवरे सलोने तेरी मीठी मीठी बातें
कर दिया तूने मेरा प्यार में जीना मुश्किल

तू ख़यालों में ख़्वाबों में हर पल तेरी बातें
जैसे तैसे दिन कटता है कटती नहीं हैं रातें
नींद तूने लूटी, चैन मेरा छीना - 2
बिन तेरे नहीं, अब हमें जीना
लगती है ऐसे तेरे होठों की लाली
जैसे की फूलों में हो इन का रंग शामिल
साँवली सलोनी तेरी झील सी आँखें
इनमें न जाने कहाँ खो गया है मेरा दिल
साँवरे सलोने तेरी मीठी मीठी बातें
कर दिया तूने मेरा प्यार में जीना मुश्किल

Apni Bhi Zindagi Mein lyrics in Hindi - अपनी भी ज़िन्दगी में

फ़िल्म - साजन का घर (1994)

गीतकार - समीर 

संगीतकार - नदीम-श्रवण 

स्वर - अलका याग्निक, कुमार सानू

 

अपनी भी ज़िन्दगी में खुशियों का पल आएगा - 2
ढूँढेंगे तो मिल जाएगा -4 
अपनी भी ज़िन्दगी में खुशियों का पल आएगा
ढूँढेंगे तो मिल जाएगा - 4
 
अच्छे बुरे दिन साथी आते रहेंगे
कभी हँसाते कभी रुलाते रहेंगे - 2
अच्छे बुरे दिन साथी आते रहेंगे
कभी हँसाते कभी रुलाते रहेंगे
बस यही बात याद रखना - 2 
अपनी भी ज़िन्दगी में खुशियों का पल आएगा
ढूँढेंगे तो मिल जाएगा - 4

प्यार किया है तुझसे प्यार करेंगे
तेरे साथ जीना तेरे साथ मरेंगे - 2
तेरे साथ जीना तेरे साथ मरेंगे
प्यार किया है तुझसे प्यार करेंगे
तेरे साथ जीना तेरे साथ मरेंगे
बस यही बात याद रखना - 2 
अपनी भी ज़िन्दगी में खुशियों का पल आएगा
ढूँढेंगे तो मिल जाएगा - 4

ऐसा फूल बागों में खिला कभी ना
जिसे दर्द काँटों का मिला कभी ना - 2
ऐसा फूल बागों में खिला कभी ना
जिसे दर्द काँटों का मिला कभी ना
बस यही बात याद रखना - 2 
अपनी भी ज़िन्दगी में खुशियों का पल आएगा
ढूँढेंगे तो मिल जाएगा - 4 

Bepanaah Pyaar Hai Aaja lyrics in Hindi - बेपनाह प्यार है आ जा

फ़िल्म - कृष्णा कॉटेज (2004)

गीतकार - नीलेश मिश्रा 

संगीतकार - अनु मालिक 

स्वर - श्रेया घोषाल 

 

सूना सूना लम्हा लम्हा मेरी राहें तन्हा तन्हा
आकर मुझे तुम थाम लो मंजिल तेरी देखे रस्ता
मुड़के जरा अब देख लो ऐसा मिलन फिर हो ना हो
सब कुछ मेरा तुम ही तो हो
बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
ओ बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
सूना सूना लम्हा लम्हा मेरी राहें तन्हा तन्हा
 
बिछड़े भी हम जो कभी रास्तों में तो संग संग रहूंगी सदा
कदमों की आवाज़ सुन के चलूंगी तुम्हें ढूंढ लूँगी सदा
भूली मोहब्बत की ये खुशबुएँ हैं हवाओं में फैली हुई
छूकर मुझे आज महसूस करलो वो यादें मेरी अनछुई
ऐसा मिलन फिर हो ना हो सब कुछ मेरा तुम ही तो हो
बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
ओ बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
सूना सूना लम्हा लम्हा मेरी राहें तन्हा तन्हा
 
यादों की धागों में हम तुम बंधे हैं जरा डोर तुम थाम लो
बाहों में फिर से पिघल जाने दो मुझको फिर से मेरा नाम लो
मैं वो शमा हूं जो रोशन तुम्हें करके खुद तो पिघल जाऊँगी
सुबह का सूरज तुम्हारे लिए है मैं हूँ रात ढल जाऊँगी
ऐसा मिलन फिर हो ना हो सब कुछ मेरा तुम ही तो हो
बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
ओ बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
सूना सूना लम्हा लम्हा मेरी राहें तन्हा तन्हा
मुड़के जरा अब देख लो ऐसा मिलन फिर हो ना हो
सब कुछ मेरा तुम ही तो हो 
बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा 
ओ बेपनाह प्यार है आ जा तेरा इंतजार है आ जा
सूना सूना लम्हा लम्हा मेरी राहें तन्हा तन्हा

Monday, 19 April 2021

Ye Mulakaat Ik Bahana Hai lyrics in Hindi - ये मुलाकात इक बहाना है

फ़िल्म - ख़ानदान (1979)

गीतकार - नक्श ल्यालपुरी 

संगीतकार - ख़य्याम 

स्वर - लता मंगेशकर

 

ये मुलाकात इक बहाना है - 2
प्यार का सिलसिला पुराना है
ये मुलाकात इक बहाना है

धड़कनें धड़कनों में खो जाएँ - 2
दिल को दिल के करीब लाना है - 2 
प्यार का सिलसिला पुराना है
ये मुलाकात इक बहाना है

मैं हूँ अपने सनम की बाहों में - 2
मेरे कदमों तले ज़माना है - 2
प्यार का सिलसिला पुराना है
ये मुलाकात इक बहाना है

ख़्वाब तो काँच से भी नाज़ुक हैं - 2
टूटने से इन्हें बचाना है - 2
प्यार का सिलसिला पुराना है
ये मुलाकात इक बहाना है

मन मेरा प्यार का शिवाला है - 2
आपको देवता बनाना है - 2
प्यार का सिलसिला पुराना है
ये मुलाकात इक बहाना है

Saathiya Nahi Jaana Ki Jee Naa Laage lyrics in Hindi - साथिया नहीं जाना के जी ना लगे

फ़िल्म - आया सावन झूम के (1969)

गीतकार - आनंद बख़्शी 

संगीतकार - लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल 

स्वर - लता मंगेशकर, मो. रफ़ी

 

साथिया नहीं जाना के जी ना लगे - 2
मौसम है सुहाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे

साथिया मैंने माना के जी ना लगे
जी को था समझाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे


मेरे अच्छे बालमा छोडो आज बइयाँ
वो झूठा जो सइयां कल आए ना
जाके फिर आओगी आके फिर जाओगी
आने जाने में जवानी ढल जाए ना
हो छोडो आना जाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे
साथिया मैंने माना के जी ना लगे


जी का बुरा हाल है जब से जी लगाया
तुझे जी में बसाया तेरे हो लिए
जी का था ख्याल तो काहे जी लगाया
मुझे जी में बसाया ए जी बोलिये
हो अब काहे पछताना के जी ना लगे
साथिया मैंने माना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे

जाने की तो बालमा मर्ज़ी नहीं मेरी
डर लगता है बैरी जगवालों से
ओय छड्डो वि ना सोनियो जग से डरते हो
जग खुद डरता है दिलवालों से
हो छोडो ये बहाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे  

मौसम है सुहाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना के जी ना लगे

O Firki Wali Tu Kal Fir Aana lyrics in Hindi - ओ फिरकी वाली तू कल फिर आना

फ़िल्म - राजा और रंक (1968)

गीतकार - आनंद बख़्शी 

संगीतकार - लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल 

स्वर - मो. रफ़ी

 

ओ फिरकी वाली, तू कल फिर आना
नहीं फिर जाना, तू अपनी जुबान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से
मतवाली, ये दिल क्यों तोड़ा
ये तीर काहे छोड़ा, नजर की कमान से
के मर जाऊँगा मैं बस मुस्कान से

पहले भी तूने इक रोज़ ये कहा था - 2
आऊँगी, तू ना आई
वादा किया था सैंया बन के बदरिया
छाऊँगी, तू ना छाई
मेरे प्यासे - 2, नैना तरसे
तू निकली ना घर से
कैसे बीती, वो रात सुहानी
तू सुन ले कहानी, ये सारे जहान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से
ओ फिरकी वाली, तू कल फिर आना
नहीं फिर जाना, तू अपनी जुबान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से

सोचा था मैंने किसी रोज़ गोरी हँस के - 2
बोलेगी, तू ना बोली
मेरी मोहब्बत भरी बातें सुन-सुन के
डोलेगी, तू ना डोली
ओ सपनों में - 2 आने वाली
रुक जा जाने वाली
किया तूने, मेरा दिल चोरी
ये पूछ ले गोरी, ज़मीं आसमान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से
ओ फिरकी वाली, तू कल फिर आना
नहीं फिर जाना, तू अपनी जुबान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से