Thursday, 16 November 2017

Lo Aa Gayi Unki Yaad lyrics in Hindi

                    लो आ गयी उनकी याद वो नहीं आये

फिल्म - दो बदन (1966)

गीतकार - शकील बदायूनीं 

संगीतकार - रवि 

स्वर - लता मंगेशकर 


लो आ गयी उनकी याद, वो नहीं आये -2 

दिल उनको ढूँढता है, ग़म का सिंगार कर के
आँखें भी थक गयी हैं, अब इंतज़ार कर के-2
इक आस रह गयी है, वो भी न टूट जाये
लो आ गयी उनकी याद, वो नहीं आये

रोती हैं आज हम पर,तन्हाईयाँ हमारी-2
वो भी न पाएं शायद, परछाइयाँ हमारी
बढ़ते ही जा रहे हैं, मायूसियों के साये
लो आ गयी उनकी याद वो नहीं आये

लौ थरथरा रही है, अब शम्म-ए-ज़िन्दगी  की
उजड़ी हुई मुहब्बत, मेहमां है दो घड़ी की
मर कर ही अब मिलेंगे, जी कर तो मिल न पाये
लो आ गयी उनकी याद वो नहीं आये
लो आ गयी उनकी याद वो नहीं आये

No comments:

Post a Comment