Tuesday 23 January 2018

Mehfil Me Baar Baar lyrics in Hindi

                            महफ़िल में बार बार 

एल्बम - नग़मा-ए-दिल (1991)

शायर - आगा बिस्मिल

स्वर - ग़ुलाम अली खान 

महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 
हमने बचायी लाख मगर फिर भी उधर गयी 
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 

उनकी नज़र में कोई तो जादू जरूर है 
जिस पर पड़ी उसी के जिगर तक उतर गयी 
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 

उस बेवफा की आँख से आंसू छलक पड़े 
हसरत भरी निगाह बड़ा काम कर गयी
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 

उनके जमाल-ए-रूख पे उन्ही का जमाल था 
वो चल दिए तो रौनक-ए-शामों सहर गयी 
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 

उनको खबर करो की है बिस्मिल करीब-ए-मर्ग 
वो आएंगे जरूर जो उन तक खबर गयी 
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 
हमने बचायी लाख मगर फिर भी उधर गयी 
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गयी 

Wednesday 17 January 2018

Neend Mein Hain lyrics in Hindi

                                नींद में है 

फ़िल्म - एक विवाह ऐसा भी (2008)

गीतकार - रविंद्र जैन 

संगीतकार - रविंद्र जैन 

स्वर - शान 


बला का हुस्न गज़ब का शबाब नींद में है-2 
है जिस्म जैसे गुलिस्तां गुलाब नींद में है-2

उसे जरा सा भी पढ़ लो तो शायरी आ जाए-2
अभी गज़ल की मुकम्मल किताब नींद में है-2

मचल रही है मेरे दिल में दीद की हसरत-2
वो डाले चेहरे पे नीला नकाब नींद में हैं-2

वो इन्कलाब उठाता है लेके अंगडाई-2
सवाल जागा हुआ है जवाब नींद में है-2