Thursday 8 February 2018

Hame To Ab Bhi Wo Gujra Jamana Yaad Aata Hai lyrics in Hindi

            हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है 


हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है -2 
तुम्हे भी क्या कभी कोई दीवाना याद आता है 
हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है

हवाएं तेज़ थी बारिश भी थी तूफ़ान भी था लेकिन -3 
तेरा ऐसे में भी वादा निभाना याद आता है -2 
हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है

गुजर चुकी थी बहुत रात बातों बातों में -3 
फिर उठ के वो तेरा शम्मा बुझाना याद आता है -2 
हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है

घटाएं कितनी ही देखी हैं पर मुझे 'इसरार' -3 
किसी का रुख पे वो जुल्फें गिराना याद आता है -2 
हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है
तुम्हे भी क्या कभी कोई दीवाना याद आता है 
हमें तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है

                                                           ~ मुनीर नियाज़ी                           

 

1 comment:

  1. मुनीर नियाज़ी का नाम कहा से आ गया !
    मकते में शायर का नाम इसरार दिया गया है

    ReplyDelete