Thursday 21 February 2019

Khamosh Lab Hain Jhuki Hain Palken lyrics in Hindi

                 खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें


ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है
अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में अभी मोहब्बत नई-नई है 
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

अभी न आएगी नींद तुमको अभी न हमको सुकूं मिलेगा 
अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा अभी ये चाहत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएं 
फ़ज़ां में खुशबू नयी नयी है गुलों पे रंगत रंगत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ा रखते हैं नरम अपना 
तुम्हारा लहज़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आके बैठे हैं पहली सफ़ में 
अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई-नई है 
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है

बमों की बरसात हो रही है पुराने जांबाज़ सो रहे हैं 
गुलाम दुनिया को कर रहा वो जिसकी ताकत नई-नई है
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है
 


                                                                                 ~ शबीना अदीब 

24 comments:

  1. Loot liya, sabina ji loot liya....

    ReplyDelete
  2. Wah bhai waha www.resultdaddy.com likes it

    ReplyDelete
  3. 𝕾𝖚𝖕𝖊𝖗 𝖘𝖊 𝖇𝖍𝖎 𝖚𝖕𝖆𝖗 𝖛𝖊𝖗𝖞 𝖓𝖎𝖈𝖊 𝖌𝖆𝖟𝖆𝖑
    𝕶𝖍𝖆𝖒𝖔𝖘𝖍 𝖑𝖆𝖇 𝖍𝖆𝖎𝖓 𝖏𝖍𝖚𝖐𝖎 𝖍𝖆�𝖓 𝖕𝖆𝖑𝖐𝖊
    𝕯𝖎𝖑𝖔 𝖒𝖊 𝖚𝖑𝖕𝖍𝖆𝖙 𝖓𝖆𝖞𝖎 𝖓𝖆𝖞𝖎 𝖍𝖆𝖎

    ReplyDelete
  4. बहुत उम्दा तो है ही लेकिन बहुत सचोट भी है और हाल के कई नेता और सत्ताधारीओ के ऊपर बहुत सही फिट बैठती है।

    ReplyDelete
  5. दिल को छू लेने वाली गजल

    ReplyDelete
  6. वाह वाह क्या बात है 👏👏👏

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. is gazal ko bar bar sunna achh lagta hai

    ReplyDelete
  9. Ghazal ki ghazal hai; jitni taareef ki jaye kum hi Gigi 🙏🎻💃

    ReplyDelete
  10. Jitni taareef ki jaye kum hi hogi...
    Satya Pal Ratti

    ReplyDelete
  11. Wahhh kya ghazal hai,
    जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ा रखते हैं नरम अपना
    तुम्हारा लहज़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है

    Ye sher jitni baar padho maza aa jata hai

    ReplyDelete